होम » India » *विषय: गुरु पूर्णिमा पर श्री धूनीवाले दादाजी के दरबार में नए भजन एलबम “श्री दादाजी नमो नमः” का विमोचन*

*विषय: गुरु पूर्णिमा पर श्री धूनीवाले दादाजी के दरबार में नए भजन एलबम “श्री दादाजी नमो नमः” का विमोचन*

*विषय: गुरु पूर्णिमा पर श्री धूनीवाले दादाजी के दरबार में नए भजन एलबम “श्री दादाजी नमो नमः” का विमोचन*

खण्डवा।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खण्डवा नगर स्थित श्री धूनीवाले दादाजी के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर नगर के प्रसिद्ध भजन गायक *श्री मनोज लाड़* ने श्री दादाजी के चरणों में समर्पित अपने नए भजन एलबम *”श्री दादाजी नमो नमः”* एवं *”दिगंबर धूनीपते”* का विमोचन विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, मदन भाऊ ठाकरे, आशीष चटकेले, धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन द्वारा किया गया।

एलबम में दादाजी के जीवन, चमत्कारों और भक्तों के प्रति उनकी करुणा को समर्पित भजन शामिल किए गए हैं। विमोचन पर श्री मनोज लाड़ ने कहा कि “श्री दादाजी नमो नमः” एलबम के माध्यम से उन्होंने दादाजी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को संगीत के रूप में समर्पित करने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि दादाजी के नाम का गुणगान ही जीवन को शांति और सुख प्रदान करता है।
इस अवसर पर मंगलेश शर्मा, संजय दुबे, राकेश थापक, लोकेंद्र सिंह गौड़, हरिहर तिड़के भाऊ, विजय वानखेड़े, दुर्गेश शर्मा, अखिलेश परदेसी सहित दरबार में उपस्थित भक्तों ने एलबम के विमोचन की सराहना की और इसे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादाजी के भक्तों के लिए एक अमूल्य भेंट बताया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भोपाल में जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान से की मुलाकात, किया स्वागत।
अगली खबर (Next) »
*थाना कोतवाली पुलिस को “ऑपरेशन खोज” अभियान मे मिली बड़ी सफलता*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)