होम » India » विधवा महिला किसान के समर्थन में कांग्रेस का धरना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

विधवा महिला किसान के समर्थन में कांग्रेस का धरना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

विधवा महिला किसान के समर्थन में कांग्रेस का धरना, न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान

खंडवा/
खंडवा जिले की मान्धाता विधानसभा के ग्राम सुलगाव में विधवा महिला किसान की कृषि भूमि पर बिना उचित मुआवजे एवं सहमति के हाईटेंशन लाइन के टावर स्थापित किए जाने के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन में शनिवार 13 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि उन्होंने पीड़ित किसान परिवार के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।
धरना स्थल पर संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की आवाज को दबाने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई करना तथा आधी रात में कार्य करवाना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि "भाषणों में किसानों के रक्षक बनने वाली सरकार हकीकत में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। बिना सहमति और उचित मुआवजे के किसी किसान की भूमि पर टावर स्थापित करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और निंदनीय है।"
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खंडवा कांग्रेस परिवार पीड़ित महिला किसान और किसान हितों की इस लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना कांग्रेस का कर्तव्य है और जब तक पीड़ित किसान परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन में मूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैतान सिंह चौहान, ओंकारेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नादान सिंह सोलंकी, पुनासा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पवार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील मलिक, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल जाधव, विधानसभा अध्यक्ष युवराज तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू बोरकर, अभिषेक ठाकरे, कादर मलिक, अमजद मलिक, भोलेनाथ मुकाती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
किशोर दा के माता-पिता की याद में बनाएं गौरीकुंज का जीर्णोद्धार के बाद भी नाम गौरी कुंज ही रहेगा- किशोर प्रेरणा मंच
अगली खबर (Next) »
जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,
जन्मदिन नहीं. नवाचार के माध्यम से सेवा का संकल्प,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)