होम » India » *पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प*

*पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प*

*पुरुषोत्तम मास की एकादशी पर किया आवला वृक्ष का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प*

खंडवा। किशोर नगर एलआईजी स्थिति मां दुर्गा धाम मंदिर प्रांगण में दुर्गा धाम समिति सदस्यों द्वारा परमा एकादशी के पावन अवसर पर पौधारोपण किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पवित्र पुरुषोत्तम मास के परमा एकादशी के शुभ दिन पर देश के यशस्वी प्रधान सेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहकर देश की सेवा करने के शुभ अवसर को हमेशा यादगार बनाये रखने हेतु सुरक्षित पौधारोपण के साथ ही उपस्थितजनों द्वारा पौधे को वृक्ष बनाने तक संरक्षण का संकल्प कौशल मेहरा द्वारा दिलाया गया। इस मौके पर आवला, जाम, सीताफल, गुलमोहर, नीम एवं पीपल आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर चम्पालाल पटेल, योगेश महाजन, विजय भट्ट, विकास सरमंडल, कृष्णा पवार, महेश प्रजापति, रूपेंद्र, वीरेंद्र डोड, पं. श्याम सरमंडल के साथ ही नेहा कटारे, नीलम मेहरा, रंजीत श्री, अंजुला चित्तौडे, पंजिता गाठे, झुमका बाई, जानकी अग्रवाल, कलाबाई यादव, अंकिता चावड़ा, डिंपी मेहरा, कौशल मेहरा, दीपक तांबट, निर्मल मंगवानी, सुगनाराम मोटवानी, राधेश्याम राठौर, अथर्व महेंद्र चौहान, दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने उपस्थित होकर पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अभिषेक शर्मा का भारतीय विज्ञान संस्थान (llSC) बेंगलुरु में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी के लिए चयन हुआ है।
अगली खबर (Next) »
परमा एकादशी के अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने की गोवर्धन परिक्रमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व क्षेत्र के विकास जनकल्याण की कामना की
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)