होम » India » राज्य महिला आयोग ने शुरू की “टोल-फ्री हेल्पलाइन” सेवा , अब 1800-233-6112 नम्बर पर कॉल करने पर मिलेगी त्वरित मदद

राज्य महिला आयोग ने शुरू की “टोल-फ्री हेल्पलाइन” सेवा , अब 1800-233-6112 नम्बर पर कॉल करने पर मिलेगी त्वरित मदद

राज्य महिला आयोग ने शुरू की “टोल-फ्री हेल्पलाइन” सेवा , अब 1800-233-6112 नम्बर पर कॉल करने पर मिलेगी त्वरित मदद

राज्य महिला आयोग ने शुरू की “टोल-फ्री हेल्पलाइन” सेवा , अब 1800-233-6112 नम्बर पर कॉल करने पर मिलेगी त्वरित मदद
—
खण्डवा//महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिलाओं के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-233-6112 का शुभारंभ किया। हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं सीधे आयोग से संपर्क कर अपनी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव दर्ज करा सकेंगी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि नई टोल-फ्री हेल्पलाइन महिलाओं और आयोग के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी होगी जो किसी कारणवश सीधे आयोग तक नहीं पहुंच पाती हैं। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा शुरू की गई यह टोल-फ्री हेल्पलाइन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय तक उनकी पहुंच को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्रीमती यादव ने प्रदेश की सभी महिलाओं से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे निःसंकोच टोल-फ्री नंबर 1800-233-6112 पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन महिलाओं की शिकायतों के पंजीयन, मार्गदर्शन, परामर्श तथा संबंधित मामलों के फॉलोअप के लिए एक प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करेगी तथा इससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुलभ बनेगी।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ओंकारेश्वर विकास प्राधिकरण की घोषणा।
ओंकारेश्वर विकास प्राधिकरण की घोषणा।
अगली खबर (Next) »
एनसीटीई पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का आवंटन जारी , विद्यार्थियों को 15 जून तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क
एनसीटीई पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का आवंटन जारी , विद्यार्थियों को 15 जून तक जमा करना होगा प्रवेश शुल्क
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)