होम » India » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित।

कार्यकारिणी में निलेश निदाने कमल पचौरे बने जिला महामंत्री।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वरुण (विक्की) भावरे ने संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह परमार, निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के अनुमोदन से की गई हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जारी सूची के अनुसार शंकर कनाड़े, पन्नालाल ढाटे, बसंत भागोरे, मगन गुहारे एवं निकलेश गार्वे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। कमल पाचोरे और नीलेश निदाने को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओमप्रकाश सिलावट, प्रबल निगम, कमल बसोले, मनीष परदेशी एवं अमित गार्वे को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं सतीश सेजकर को कोषाध्यक्ष तथा अक्षय (अक्की) कटारे को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मीडिया प्रभारी के रूप में अनिल कुमार दुधे और सह मीडिया प्रभारी के रूप में नितिन वर्मा की नियुक्ति की गई है। शुभम वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं मोहित गोहर को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आईटी सेल की जिम्मेदारी ललित भैयालाल और नवीन उमरिया को सौंपी गई है। इसके अलावा राहुल दमाई को कार्यालय मंत्री, आशीष हनोतिया को सह कार्यालय मंत्री, रवि वर्मा को प्रशिक्षण प्रभारी, शिवकुमार लिटोरिया को सह प्रशिक्षण प्रभारी, राकेश कनाड़े को सरकारी योजना प्रचार-प्रसार प्रभारी तथा श्याम घीमान को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर और मोर्चा जिला अध्यक्ष वरुण भावरे जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं में ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा की चिकित्सक डॉक्टर मानसी लालवानी का हुआ चयन*
अगली खबर (Next) »
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किया पूजन, स्वच्छता अभियान एवं भजन-कीर्तन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)