होम » India » राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे ,खालवा एवं ओंकारेश्वर का भी करेंगे दौरा —

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे ,खालवा एवं ओंकारेश्वर का भी करेंगे दौरा —

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे ,खालवा एवं ओंकारेश्वर का भी करेंगे दौरा
—
खण्डवा//राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कानूनगो 5 जून को सुबह 11ः30 बजे हरदा से प्रस्थान कर दोपहर 1ः30 बजे जिले के ग्राम खालवा जाएंगे तथा दोपहर 3 बजे खालवा से रवाना होकर अपरान्ह 4ः30 बजे खण्डवा पहुंचेंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो खण्डवा के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 4.30 बजे आयोजित बैठक में मानवाधिकार से सम्बंधित मामलों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पुलिस, जिला पंचायत, नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जिला उद्योग केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा, सहकारिता विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जेल अधीक्षक, आईटीआई, खेलकूद युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो रात्रि 8ः30 बजे खण्डवा से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा ओंकारेश्वर में रात्रि विश्राम कर अगले दिन 6 जून को सुबह 11 बजे ओंकारेश्वर से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर आज ग्राम सभाएं आयोजित होंगी
“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर आज ग्राम सभाएं आयोजित होंगी
अगली खबर (Next) »
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व कटवाने के लिये अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व कटवाने के लिये अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)