होम » India » सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की बड़ी मुहिम “ब्लैक स्पॉट” वाले क्षेत्रों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बोर्ड

सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की बड़ी मुहिम “ब्लैक स्पॉट” वाले क्षेत्रों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बोर्ड

सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की बड़ी मुहिम “ब्लैक स्पॉट” वाले क्षेत्रों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बोर्ड
खंडवा, 03 जून 2026

खंडवा (यातायात) पुलिस द्वारा लगातार “विशेष सुरक्षा अभियान” के तहत यातायात सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिले मे “ब्लेक स्पॉट” चिन्हित कर यातायात संकेत लगाना , स्पीड ब्रेकर निर्माण, चेतावनी बोर्ड स्थापित करना, रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाना, वाहन चालक/संचालक को यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने सम्बंधित संवाद जैसे कार्य लगातार किये जा रहे है।

इस क्रम मे दिनांक 03.06.26 को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे यातायात पुलिस खंडवा द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने और आमजन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जिले के चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर वाहन चालक को सचेत करने के लिए रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

जिसके अंतर्गत माता चौक से रामनगर, चीरा खदान से टीठिया जोशी पुल बीच संवेदनशील क्षेत्र में दो ‘ब्लैक स्पॉट’ पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए हैं।

इसी मार्ग पर अत्यधिक यातायात संवेदनशील क्षेत्र चिराखदान से टिठीया जोशी पुल के बीच दुर्घटना संभावित क्षेत्र में भी दो विशेष रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं।

शेष चिन्हित स्थानों पर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। यातायात पुलिस का लक्ष्य जिले के सभी चिन्हित “ब्लैक स्पॉट” पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर हर नागरिक की जान की सुरक्षा करना है।

रात के अंधेरे में भी ये रिफ्लेक्टिव बोर्ड चमकेंगे, जिससे वाहन चालक को दूर से ही आगे के खतरे का अंदाजा हो जाएगा और वे गति नियंत्रित कर सकेंगे।”

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे आगामी बारिश मे जल भराव से प्रभावित होने वाले ग्राम/ “अ” वर्ग के गाओ मे किया गया जन संवाद कि गई विभिन्न बिंदु पर चर्चा
अगली खबर (Next) »
*गौरी कुंज को गीता भवन करने पर सद्भावना मंच ने जताई आपत्ति*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)