होम » India » सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत

सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत

सुशासन तिहार में 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र, सुनने की समस्या से मिली राहत

सूरजपुर/03 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण और आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार श्री जानकी, आत्मज श्री सुखलाल को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया।
श्री जानकी ने सुनने में हो रही कठिनाई के संबंध में सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया। श्रवण यंत्र मिलने से अब उन्हें दैनिक कार्यों के संचालन के साथ-साथ लोगों से संवाद स्थापित करने में भी काफी सुविधा होगी।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने श्री जानकी को श्रवण यंत्र प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
श्रवण यंत्र प्राप्त कर श्री जानकी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुनने में होने वाली परेशानी के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब श्रवण यंत्र मिलने से उनकी समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी प्रोग्राम 3.0 के लिए आवेदन आमंत्रित
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी प्रोग्राम 3.0 के लिए आवेदन आमंत्रित
अगली खबर (Next) »
हाटा में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)