होम » India » खंडवा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट एवं एक्सीडेंट स्पॉटस का निरीक्षण किया गया

खंडवा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट एवं एक्सीडेंट स्पॉटस का निरीक्षण किया गया

खंडवा पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु ब्लैक स्पॉट एवं एक्सीडेंट स्पॉटस का निरीक्षण किया गया
खंडवा 01 जून 2026
दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय एवं यातायात टीम द्वारा शहर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं एक्सीडेंट स्पॉटस का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
इस दौरान ब्लैक स्पॉट क्रमांक 01 माता चौक से राम नगर तक, ब्लैक स्पॉट क्रमांक-02 चिराखदान से टीठीया जोशी पल तक एवं छैगाँवमाखन थाना क्षेत्र के मार्गों का विस्तृत निरिक्षण किया गया। निरीक्षण के समय इन मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं, यातायात दबाव, सड़क की बनावट, संकेतक, स्पीड ब्रेकर, प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मे दिए गए बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान परिशोधन उपरांत उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, तेज गति पर नियंत्रण, सही स्थानों पर साइन बोर्ड एवं रोड मार्किंग, खराब अथवा अनुपयुक्त स्पीड ब्रेकरों के सुधार कार्य, रोड मार्किंग, केट आई, झाड़ियों की कटाई जैसे कार्यो तथा दुर्घटनाओं की संभावना वाले स्थल पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
इन ब्लैक स्पॉट स्थलों पर सुधार कार्यों का मुख्य उद्देश्य वाहनों से होने वाली दुर्घटना को रोकने, आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा यातायात को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना है।
यह निरीक्षण एवं दिए गए निर्देश भविष्य में सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे,
यातायात पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करता है कि वे:-
• यातायात नियमों का पालन करें।
• निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएँ।
• सड़क पर सावधानी बरतें और संकेतकों का पालन करें।
• हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें|
• ओवरलोडिंग वाहनों पर सवार होकर यात्रा न करे|

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*श्री लवकुशेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर में हुआ मातृशक्ति ब्राह्मण भोज*
अगली खबर (Next) »
सूर्य घर योजना के तहत कुकटॉप इंडक्शन वितरण किया गया l
सूर्य घर योजना के तहत कुकटॉप इंडक्शन वितरण किया गया l
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)