होम » India » “जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वे स्थान पर रहा खंडवा जिला

“जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वे स्थान पर रहा खंडवा जिला

“जल संचय जन भागीदारी” अभियान के तहत 4.22 लाख जल संरचनाएं बनाकर देश में 5वे स्थान पर रहा खंडवा जिला
—
खण्डवा//“जल संचय जन भागीदारी” 2.0 अभियान में खण्डवा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 4,22,599 जल संरचनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कर देशभर के 5वा एवं झोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
जिला पंचायत खण्‍डवा के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी डॉ नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जिले में मिशन अमृत संचय, गांव का पानी गांव अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत जनपद पंचायत बलडी में 9620, छैगांवमाखन में 59982, हरसूद में 30642, खालवा में 68789, खण्‍डवा में 36750, पंधाना में 72500 एवं पुनासा 67474 कुल 345757 जल संरचना निर्मित की गई। इसके अलावा वन क्षेत्र में 63592 सोकपिट, रिचार्ज पिट, कंटूर ट्रेंच एवं रोड साइड ट्रेंच का निर्माण भी किया गया तथा 13250 अन्‍य संरचनाओं जैसे बोरीबंधान, गलीप्‍लग, एलबीएस, हेण्‍डपम्‍प सोख्‍ता गढ्ढा, सूखा बोरवेल रिचार्ज गढ्ढा आदि का निर्माण भी किया गया । सीईओ जिला पंचायत डॉ. गौड़ा ने बताया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले की जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों जल संरचनाओं के निर्माण के लिए लक्ष्‍य निर्धारित किया गया और लक्ष्‍य अनुसार जल संरचनाओं का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराया गया, जिससे यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश,ओंकारेश्वर में सिंहस्थ-2028 के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें
अगली खबर (Next) »
“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को ग्राम सभा का आयोजन होगा
“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को ग्राम सभा का आयोजन होगा
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)