*जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ़ चिग्गा पिता जाफर निवासी सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
*जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ़ चिग्गा पिता जाफर निवासी सुरजकुंड खण्डवा हुआ गिरफ्तार*
जिला खण्डवा में सूचीबद्ध गुण्डा बदमाशों एवम जिलाबदर बदमाशों की गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली खण्डवा द्वारा दिनांक 22/06/26 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर हुए बदमाश आबिद उर्फ़ चिग्गा पिता जाफर निवासी सुरजकुंड खण्डवा को चेक करते खण्डवा में ही घूमते पाया गया। बदमाश को गिरफ्तार कर जिलाबदर उल्लंघन में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया है। बदमाश के विरुद्ध पूर्व से झगड़ा, मारपीट, अवैध हथियार रखने एवं चोरी के कुल 23 अपराध पंजीबद्ध होकर उसके विरुद्ध 09 बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी संधारित की गई है।