*अंतहीन मुकदमेबाजी के बजाय एकमुश्त समाधान की आवश्यकता:- डूब पीड़ित*

*अंतहीन मुकदमेबाजी के बजाय एकमुश्त समाधान की आवश्यकता:- डूब पीड़ित*

*इंदिरा सागर बांध के डूब पीड़ित एनएचडीसी महाप्रबंधक से मिले*

*इंदिरा सागर बांध से प्रभावित डूब पीड़ितों की मांगों को लेकर राष्ट्रीय गोर सेना का प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक से मिला*

*राजधानी दिल्ली में गोर सेना ने खंडवा,बैतूल सांसद से भेंट कर समस्याओ से अवगत कराया*

*2027 तक आपकी सभी समस्याएं हल हो जाएगी:- महा प्रबंधक*

खंडवा //इंदिरा सागर बांध की डूब में आए हरसूद सहित लगभग दो दर्जन गांव के प्रतिनिधि कलेक्टर कार्यालय पहुंचे । यहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर एन एच डी सी महाप्रबंधक अरविंद चौहान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अपनी अपनी समस्याएं विस्तार से बताई तथा शीघ्र ही इनके निराकरण करने की मांग रखी ।
राष्ट्रीय गोर सेना के बैनर तले कर्नाटक से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब राठौर के नेतृत्व में हरसूद सहित दर्जनों गाँव के डूब पीड़ितों ने महाप्रबंधक अरविंद चौहान के समक्ष विभिन्न समस्याये रखी और उनके निराकरण की माँग को लेकर ज्ञापन सौंपे। राष्ट्रीय गोर सेना के साथ डूब पीड़ितों ने निम्न समस्याएं जिसमें प्रमुख रूप से अंतहीन मुकदमे बाजी के बजाय एक मुश्त समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए एक व्यापक एकमुश्त समझौता अथवा विशेष पैकेज डूब पीड़ितों को राहत दे सकता है । जहां कानूनन देय हो वहां उचित ब्याज, सोलेशियम तथा अन्य वैधानिक लाभ प्रदान किया जावे।मुआवजा दिए बिना जिन लोगों के खेतों और मकान में बांध का पानी घुस रहा है ,उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए, इंदिरा सागर परियोजना अंतर्गत धारा 28 क के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए , जब तक इंदिरा सागर बांध के विस्थापितों के प्रकरणों का निराकरण नहीं हो जाता और समस्त भुगतान की प्रक्रिया नहीं हो जाती तब तक एन एच डी सी कार्यालय को खंडवा में रखा जाए, सरदार सरोवर और ओंकारेश्वर बांध परियोजना की तरह इंदिरा सागर बांध परियोजना के विस्थापितों को विशेष पैकेज दिया जाए, हरसूद पुनर्वास स्थल के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों का नामांतरण और फौती नामांतरण की कार्रवाई शीघ्र की जावे, व्यावसायिक भूखंडों का भी आवासीय भूखंडों की तरह मालिकाना हक दिया जाए क्योंकि व्यावसायिक भूखंडों के लिए एनएचडीसी ने डूब पीढ़ीतो से मुंह मांगी कीमत वसूली है ।पुनर्वास स्थल हरसूद में ऊबड़ खाबड़ दोनेनुमा भूखंडों का समतलीकरण किया जाए। नए हरसूद में भूखंडों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ विस्थापितो को मिले , नया हरसूद में भूखंडों पर शासकीय और अर्धशासकीय वित्तीय संस्थानों से ऋण दिलाया जाए, । महाप्रबंधक एनएचडीसी अरविंद चौहान ने डूब पीढ़ीतो को आश्वस्त किया की 2027 तक आपकी सारी समस्याएं निपटा दी जाएगी ।महाप्रबंधक अरविंद चौहान से राष्ट्रीय गौर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालासाहेब राठौर कर्नाटक, सरदार राजा सिंह नांदेड़,सुजान सिंह राठौड़ ,चंद्र कुमार सांड, मनोज पाराशर, रामाधार अजनास, रघुवीरसिंह ,सुंदरलाल सतवास ,हरिशंकर , कैलाश सरपंच , जागेश्वर गवली भामर, आदि लोगों ने अपनी समस्याएं रखी तथा ज्ञापन सौंपा । इसके पूर्व राष्ट्रीय गोर सेना ने राजधानी दिल्ली में भी खंडवा सांसद ,बैतूल सांसद आदि को ज्ञापन सौंपकर इंदिरा सागर बांध की समस्याओं से अवगत कराया ।