बचपन की यादें ताजा कर ‘उड़न खटोला’ ग्रुप ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे।
बचपन की यादें ताजा कर ‘उड़न खटोला’ ग्रुप ने स्कूल परिसर में लगाए पौधे।
खंडवा। शहर की शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला, वर्तमान में रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय के नाम से संचालित विद्यालय में वर्ष 1980-81 बैच के पूर्व सहपाठियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
दिया।
‘उड़न खटोला ग्रुप’ के सदस्य आनंद जोशी ने बताया कि ग्रुप द्वारा जिला अस्पताल के पूर्व अधीक्षक संतोष मोखले एवं तरुण झवर के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से वर्षाकाल में नियमित रूप से पौधारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष ग्रुप के गजराज व्यास एवं पीनेंद्र गुप्ता ने सुझाव दिया कि पौधारोपण के साथ अपनी बचपन की यादों को भी ताजा किया जाए और जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसी के परिसर में पौधे लगाए जाएं।
साथियों को यह विचार पसंद आया और सभी पुराने सहपाठी स्कूल परिसर पहुंचे। यहां विद्यालय के बगीचे में आम, जाम, नींबू और नीम के पौधे लगाए गए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पौधारोपण के दौरान सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर संजय पाराशर, रजनीश जैन, राजेश गुलाटी, प्रमोद बरोले, अशोक नावानी, विजय अग्रवाल, मुकेश जैन एवं विनय डोंगरे सहित ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। पुराने सहपाठियों ने कहा कि स्कूल परिसर में पौधारोपण उनके लिए केवल पर्यावरण संरक्षण का अभियान नहीं, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की यादों से दोबारा जुड़ने का भावनात्मक अवसर भी रहा।