रोशनी के एकलव्य स्कूल को युवा संसद प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
रोशनी के एकलव्य स्कूल को युवा संसद प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
—
खण्डवा//एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संस्था रोशनी के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित प्रथम युवा संसद प्रतियोगिता के जोनल लेवल में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों राजस्थान के उदयपुर जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेरवाड़ा में किया गया, जिसमें विद्यालय के कुल 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इससे पहले आयोजित इसी प्रतियोगता के आंचलिक प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।