ताज़ा ख़बरें सिंगरौली की महिला एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स पहुंचीः Satyendra dubey July 11, 2026 Post navigation Previous: सिंगरौली की महिला एयर एम्बुलेंस से भोपाल एम्स पहुंची,Next: सेंदुरस, डबल ब्लाइंड मर्डर का खुलासा :- लूट के लिए की थी पति-पत्नी की हत्या, दो आरोपी समेत सराफा व्यापारी गिरफ्तार,,, सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में पति-पत्नी हत्याकांड और लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों समेत लूट का माल खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि यही दोनों आरोपी वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात सेंदुरस गांव में घर के बरामदे में सो रहे पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहारिन बाई खुंटे की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, एएसपी पंकज पटेल, एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया।मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस आरोपी देवकुमार यादव तक पहुंची, जिसके पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी पंडरीपानी गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने स्केल पट्टी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया और सो रहे दंपती के सिर व चेहरे पर लोहे की रॉड से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने रूपचरण के घर से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और 74 हजार रुपए बरामद किए। वहीं लूटे गए आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपए में बेचे गए थे। पुलिस ने बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार कर आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम सोने के आभूषण, 5 ग्राम गला हुआ सोना, 77 हजार रुपए नकद, बाइक और अन्य सामान जब्त किया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जून 2024 में मुक्ता गांव में मगनलाल गबेल और बुधवारा बाई गबेल की हत्या करना भी स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक पुराने विवाद के चलते दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी से हमला कर दंपती की हत्या की थी और आभूषण लूट लिए थे। दोनों डबल ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने पर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने पूरी पुलिस टीम के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। More Stories ताज़ा ख़बरें मध्यप्रदेश दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुआ शिक्षक सम्मान समारोह BHAVYA JAIN JHABUA MP September 5, 2026 Seoni news ताज़ा ख़बरें मध्यप्रदेश सिवनी सिवनी – वरिष्ठ पत्रकार शमीम खान पर हमले की कोशिश से पत्रकार जगत में आक्रोश AAYUSH NAMDEV SEONI MADHYA PRADESH (NEWS EDITOR IN TRILOK NEWS) September 5, 2026 ताज़ा ख़बरें वृंदावन के कथावाचक पुनीत कृष्ण जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा 6 सितंबर से प्रारंभ। TANISH GUPTA KHANDWA MP September 5, 2026