थाना धनगाओ पुलिस टीम व्दारा ग्राम सुलगाव में जुआ खेलते 8 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 51100₹ एवं 06 मोबाईल, 06 मोटर साइकिल की गई जप्त

थाना धनगाओ पुलिस टीम व्दारा ग्राम सुलगाव में जुआ खेलते 8 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 51100₹ एवं 06 मोबाईल, 06 मोटर साइकिल की गई जप्त
जिला- खंडवा दिनांक – 23 मई 2026
—00—
खंडवा पुलिस लगातार अवैध गतिविधि मे सलिप्त व्यक्ति पर लगातार कार्यवाही की जा रही है दिनांक 23.05.2026 को थाना धनगाव पर विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि कुछ लोग ग्राम सुलगाव में सनावद पुनासा रोड़ पर, नायरा पेट्रोल पम्प के पीछे, खेत में बैठकर ताश पत्तों से जुआ खेल रहे है। मुखबीर सूचना पर विश्वास कर थाना धनगाव पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी करके आरोपी 1. दशरथ पिता आशाराम चौहान जाति राजपुत उम्र 30 साल नि. बखरगाव थाना धनगाव, 2. लाला उर्फ लक्ष्मीनारायण पिता रतनलाल लखवारे जाति दर्जी उम्र 45 साल नि. मेन बाजार, पूनासा थाना नर्मदानगर, 3. रमीज पिता रमजान खान जाति मुसलमान उम्र 32 साल नि. ढकलगाव थाना सनावद जिला खरगोन 4. अनवर पिता अफजल खान जाति मुसलमान उम्र 40 साल नि. ढकलगाव थाना सनावद जिला खरगोन को पकड़ा तथा अन्य चार आरोपी, जिसमें नईम पिता नवाब खान निवासी सुलगाव, महिपाल सिंह निवासी सगड़ियाव थाना सनावद व अन्य दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गये। पुलिस ने पकड़े गये 04 आरोपीयों के कब्जे से कुल 51,100/- रुपये व ताश की गड्डी, 06 मोबाईल एवं 06 मोटर सायकल जप्त की व उनके खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया
कार्यवाही मे थाना प्रभारी धनगाव निरीक्षक जी. पी. वर्मा, प्रआर. सचिन पाटील, आर. आकाश शर्मा, आर. मयाराम जामले, आर. ब्रजकिशोर पंवार की सराहनीय भूमिका रही।