*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 12 वें दिन मुनादी एवं विशेष जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गली-गली पहुंचाया गया साइबर सुरक्षा का संदेश*

*खंडवा पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के 12 वें दिन मुनादी एवं विशेष जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से गली-गली पहुंचाया गया साइबर सुरक्षा का संदेश*

जिला– खंडवा

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। अभियान के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।

इस क्रम मे खंडवा पुलिस द्वारा आज:-

शहर अनुभाग मे:-

*थाना कोतवाली* द्वारा ग्राम रतगढ़, रुधि, जूनापानी, नहाल्दा, बडगांव, जामली, कोटवाडा में ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पम्पलेट वितरण करवाया जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना मोघट रोड* द्वारा लाल चौकी खण्डवा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उपस्थित नगरवासियों को को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

मुख्यालय अनुभाग मे:-

*थाना छैगांवमाखन* द्वारा ग्राम ग्राम मलगांव, बरुड़ में ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पम्पलेट वितरण करवाया जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना जावर* द्वारा ग्राम ग्राम जावर, अमलपुरा, पीपलकोटा, बड़गाँव माली में ग्राम कोटवार के माध्यम से मुनादी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पम्पलेट वितरण करवाया जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाकर उपस्थित ग्रामीणजन को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना पिपलोद* द्वारा सेफ क्लिक 2.0 जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण इलाके में जाकर कोटवाल की मुनादी कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उपस्थित ग्रामवासियों को को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

*थाना पंधाना* टीम द्वारा *सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत आज लोगों को साइबर अपराध से अवगत कराते हुए उससे बचने के तरीके बताये गये एवं पंपलेट वितरित किये गये।

मुंदी अनुभाग द्वारा:-

*थाना मूंदी* द्वारा बीड़ क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थान मे पम्पलेट चस्पा कर एवं पम्पलेट वितरित कर साइबर सुरक्षा का सन्देश दिया गया।

*थाना मान्धाता* स्टाफ द्वारा *सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत पंपलेट वितरित कर कस्वा ओंकारेश्वर में घर घर जाकर एवं कोटवार के माध्यम से मुनादी करवा कर लोगों को जागरूक किया गया ।

*थाना नर्मदा नगर* टीम द्वारा कस्बा नर्मदा नगर में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत कस्बा वासियों एवं दुकानदारो को साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।

*थाना धनगांव* द्वारा*सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत आज कस्बा धनगांव में लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए तथा पंपलेट वितरित कर लोगों को समझाइस दी गई।*

हरसूद अनुभाग मे:-

*थाना हरसूद* टीम द्वारा सेफ क्लिक 2.0 जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण इलाके में जाकर कोटवाल की मुनादी कराई जा कर साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।

*थाना खालवा* टीम द्वारा *सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत कस्बा खालवा में लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके एवं पंपलेट वितरित कर लोगों को साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध मे जानकारी दी गई।

*थाना किल्लौद* टीम द्वारा सैफ क्लिक अभियान के तहत थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवारो को सैफ क्लिक अभियान के तहत सायबर संबंधी जानकारी एंव सायबर संबंधी घटित होने वाले अपराध /फ्राड से बचने कि समझाईश देकर जागरुक किया गया ।

अभियान के 12 वें दिन जिले के विभिन्न ग्राम/ क़स्बा में मुनादी कराई जाकर, पम्पलेट वितरित कर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा क्षेत्रवासियों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस की अपील:- यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि होती है, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।