जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं 100 नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।

जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं 100 नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश।

खंडवा। निर्वाचित जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ अपने क्षेत्र वासियों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करना, इन विषयों को लेकर खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर संबंधित विभाग के मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यों को स्वीकृत कराती हैं, वही प्रतिदिन अपने निवास पर बैठकर क्षेत्र वासियों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करती हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने रविवार को एनवीडीए कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 100 नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। प्रवक्ता सुनील सुनील जैन ने बताया कि जनदर्शन में नीलकंठेश्वर वार्ड, दादाजी वार्ड, घासपुरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवना, सियाराम चौक, सावखेड़ा, पिपलिया, रूधि सहित अन्य क्षेत्रों से करीब 20 से 25 विभिन्न समस्याएं सामने आईं। विधायक तनवे ने कई मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।