विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण एवं भागवत कथा आयोजन सम्पन्न।
विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण एवं भागवत कथा आयोजन सम्पन्न।

खंडवा। ग्राम भिंगावा नानकारी स्थित रेवा गुर्जर धर्मशाला में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा के दौरान अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जनपद सदस्य सुनील पटेल द्वारा पौधों का भेंट स्वरूप वितरण किया गया। तत्पश्चात धर्मशाला परिसर में सभी उपस्थित जनों के सहयोग से वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिनमें सरपंच सुनील पटेल, सचिन, संजय चौहान, बनवारी पाटिल, ओंकार पटेल, मालगांव से प्रमोद पटेल, दिनेश पटेल, कैलाश पटेल सहित अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे। सुनील जैन ने बताया इस पावन अवसर पर भागवत कथा वाचक ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के करकमलों से तथा पंधाना सेवा केंद्र प्रभारी सुरेखा दीदी, आरती बहन, कृष्णा बहन, रजनी बहन एवं चंदा बहन की उपस्थिति में वृक्षारोपण संपन्न हुआ। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का शाल एवं श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई। यह आयोजन आध्यात्मिकता और प्रकृति प्रेम का सुंदर संगम रहा, जिसने “हरित एवं स्वस्थ समाज” के निर्माण का प्रेरक संदेश दिया।