भारत माता चौक से कस्तूरबा कन्याशाला मार्ग पर लोडिंग वाहनों का कब्जा, आवागमन में परेशानी

0

सैयद इसाक अली जिला प्रमुख डिंडोरी                               भारत माता चौक से कस्तूरबा कन्याशाला की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों लोडिंग वाहनों के खड़े रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। मार्ग पर बड़े वाहनों की मौजूदगी के कारण सड़क संकरी हो जाती है, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी और कीचड़ भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में वाहनों के बीच से निकलने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के समय मार्ग पर लोडिंग वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को नियंत्रित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुगम आवागमन मिल सके।
लोगों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मार्ग को अतिक्रमण एवं अनावश्यक वाहन खड़े करने से मुक्त कराने तथा बारिश के दौरान सड़क की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *