डिंडोरी नगर में मुसलमानों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

0

डिंडोरी नगर में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नब

डिंडोरी। मुस्लिम समाज के पवित्र त्योहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी को आज डिंडोरी नगर में बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा, बच्चे और बुजुर्गों द्वारा शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया।

जुलूस मस्जिद सुखार, डिंडोरी से प्रारंभ होकर पुरानी डिंडोरी, कलेक्टर चौराहा होते हुए भारत माता चौक तक पहुंचा। इस दौरान शकील अंजुम, यासीन, मुफ्ती आजम, अबरार हाफिजी और शाहिद अहमद द्वारा बेहतरीन नात शरीफ पेश की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच तबार्रुकात का वितरण किया गया तथा बस स्टैंड में लंगर का विशेष इंतजाम भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे, अमन और शांति का संदेश दिया।

इसके पश्चात रैली का समापन सलातो सलाम के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला संवाददाता त्रिलोक न्यूज़ रमीज खान

विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9770895924

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *